{"_id":"56db0b044f1c1bb82d8b4966","slug":"the-bike-hitting-pole-b-tech-student-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से बाइक टकराने से बीटेक के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल से बाइक टकराने से बीटेक के छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 05 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
मृतक हरेंद्र
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहेरी बहनों को लेकर टहलने जाते समय बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे बाइक चला रहे गांव थाना बरखेड़ा के गांव भोपतपुर निवासी बीटेक के छात्र 25 वर्षीय हरेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तहेरी बहनें, ओमवती व रेखा, घायल हो गईं। उधर, गजरौला के पास बाइक से गिरी गांव पिपराखास निवासी 19 वर्षीय कुंती देवी ने भी दम तोड़ दिया।
गांव भोपतपुर निवासी रमेशचंद्र ने बताया कि उनका पुत्र हरेंद्र कुमार बरेली के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा था। शनिवार को सुबह वह अपनी तहेरी बहन 23 वर्षीय ओमवती और 20 वर्षीय रेखा को बाइक पर बिठाकर घूमने के लिए घर से निकला था। पटरी पुल के पास सामने से आ रहे किसी वाहन से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे उसके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमवती और रेखा घायल हो गईं। ओमवती की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक तीन भाइयों, दीपक और अर्जुन से बड़ा था। उधर, गांव पिपराखास निवासी कुंती देवी अपने भाई कृष्णपाल की बाइक पर सवार होकर पूरनपुर में एक बारात में शामिल होने जा रही थीं। गजरौला के पास वह अचानक बाइक से गिर गईं, जिससे सिर में लगी चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पिता मेडईलाल ने बताया कि पुत्री को मिर्गी के दौरे पड़ते थे, जिससे हादसा हुआ। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने हरेंद्र कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घर वालों ने कुंती देवी का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।