{"_id":"56e2fbe74f1c1b61198b4568","slug":"suv-truck-collision-in-groom-bride-along-with-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो-ट्रक की भिड़ंत में दूल्हा, दुल्हन सहित छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो-ट्रक की भिड़ंत में दूल्हा, दुल्हन सहित छह जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्स्त कार।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात से लौट रही स्कार्पियो और खुटार की ओर से आ रहे ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कार्पियो में सवार छह लोग जख्मी हो गए। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
हादसा शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे आसाम हाइवे के घुंघचाई चौराहे पर हुआ। गांव रंपुरा कपूरपुर निवासी सुंदरलाल के पुत्र लालाराम की बारात बृहस्पतिवार को गांव नौरंगाबाद गई थी। दुल्हन को विदा कराकर स्कार्पियो से लालाराम और उसके रिश्तेदार घर लौट रहे थे। घुंघचाई चौराहा से जैसे ही स्कार्पियो घुंघचाई रोड की ओर बढ़ी। उस दौरान खुटार की ओर से आ रहे ट्रक और स्कार्पियो मेें सीधे टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार लालाराम, उसकी पत्नी शांती देवी, गांव निवासी लालाराम का बहनोई राजीव, रिश्तेदार गांव मकसूदापुर निवासी नरेश पाल, पीलीभीत निवासी किशनपाल, नववधू की बहन की पुत्री और शेरगढ़ निवासी ताराचंद की 12 वर्षीय पुत्री शिवानी घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी लाया गया। राजीव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र सिंह ने बताया कि राजीव के एक पैर में फैक्चर हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।