फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Speeding car kiosks Brook entered trample

तेज रफ्तार कार खोखे  को रौंद नाले में घुसी

Sun, 06 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 06 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Speeding car kiosks Brook entered trample
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
तेज रफ्तार कार ने मुख्य मार्ग पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में हवा टंकी, इंजन और एक खोखेे को तोड़ते हुए नाले में जा घुसी। दुर्घटना में मामूली रूप से चोटिल हुए कार सवार मौके से भाग निकले। हादसे से दुकानदारों का हजारों रुपये का सामान बर्बाद हो गया। हादसा शनिवार की रात करीब दो बजे हुआ। उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के कस्बा सितारगंज निवासी सन्नी अरोरा कार से बीसलपुर से पीलीभीत की ओर जा रही थीं। कब्रिस्तान के पास अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार ने जामा मस्जिद निवासी नत्थू बख्श के हवा डालने वाले टैंक और इंजन में पहले टक्कर मारी। बाद में उनके ही खोखेेको रौंदती हुई कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के समीप बनी नाली में जा घुसी। दुर्घटना में दुकानदार का हजारों रुपये का सामान बर्बाद हो गया। कार सवारों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


नीलगाय से टकराई बाइक होमगार्ड सहित दो घायल 
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र में ललौरीखेड़ा के पास बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में खमरिया निवासी होमगार्ड संजीव और बरेली के नवाबगंज के मोहल्ला काहरान निवासी सुनील घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होमगार्ड संजीव कोतवाली में तैनात था। वह ड्यूटी के लिए बाइक से शहर आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed