{"_id":"56db0ea64f1c1b032d8b4bc5","slug":"revealed-stealing-from-city-used-to-sell-trucks-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: शहर से चोरी कर संभल में बेचते थे ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुलासा: शहर से चोरी कर संभल में बेचते थे ट्रक
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 05 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनगढ़ी पुलिस के हाथ लगे अंतरजनपदीय गैंग के सदस्य ट्रकों को चोरी करने के बाद संभल में एक कबाड़ी के पास बेचते थे। कबाड़ी काटकर ट्रकों का सामान भूमिगत कर देता था। तीन दिन पहले शहर से चोरी गए दो ट्रकों में से एक ट्रक और दूसरे ट्रक का कटा हुआ सामान चंदौसी से बरामद कर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गैंग के सरगना सहित चारों सदस्यों का पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने सभी को जेल भेज दिया।
शहर से ट्रक चोरी होने के मामले आए दिन सामने आते थे। दो मार्च को भी आसाम चौराहा पर खड़े दो ट्रक चोरी हो गए। एसपी अनिल कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर सुनगढ़ी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर ट्रकों की बरामदगी के लिए लगाई थी। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर शुक्रवार को शहर के मोहल्ला बेनीचौधरी निवासी शाहिद को पकड़ा था और उससे कड़ाई से पूछताछ की थी। शाहिद ने मोहल्ला खुशीमल निवासी मास्टर माइंड यामीन के साथ ट्रकों को चोरी कर चंदौसी में बेचने की बात स्वीकार की थी। पुलिस उसे लेकर चंदौसी पहुंची और उसकी निशानदेही पर मोहल्ला फीलखाना निवासी शाकिर का कटने के लिए खड़ा ट्रक बरामद कर लिया, जबकि सोनू के काटे गए ट्रक की चेसिस आदि बरामद कर चंदौसी निवासी शाकिर और मोहल्ला कायस्थान थाना इस्लामनगर (चंदौसी) निवासी फारूख को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने दो दिसंबर को चीनी मिल से चोरी गए मोहल्ला सुरभि कॉलोनी निवासी दिनेश पटेल और मोहल्ला नईबस्ती निवासी बृजमोहन के ट्रक चोरी कर कबाड़ में कटवाने की बात स्वीकार की है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि चारों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।
एसपी ने पुलिस टीम को करेंगे पुरस्कृत
चोरी गए ट्रकों को बरामद करने वाली पुलिस टीम की एसपी अनिल कुमार सिंह ने प्रशंसा की हैं। एसपी ने बताया कि टीम में इंस्पेक्टर अतुल प्रधान, एसआई इंद्रजीत सिंह भदैरिया, एचसीपी जयप्रकाश सिंह, सिपाही सत्यवीर कौशिक, इंद्रपाल सिंह, अमजद अली, उमैद सिंह शामिल थे। टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।