फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bullion remained closed for the third day

तीसरे दिन भी बंद रहा सर्राफा

Sat, 05 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 05 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bullion remained closed for the third day
तीसरे दिन भी बंद रहा सर्राफा - फोटो : pilibhit, beureu
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले का सराफा कारोबार तीसरे दिन भी ठप रहा। सराफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख धरना दिया और वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर एक्साइज ड्यूटी को निरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर जिले का सराफा बाजार शुक्रवार को भी बंद रहा। व्यापारियों ने मोतीराम चौराहे पर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष जग्गो बाबू ने कहा कि सरकार द्वारा जो एक्साइज ड्यूटी लगाने का प्रावधान किया है, वह सरकार के मेक इन इंडिया के नारे को और प्रधानमंत्री की ओर से अर्थ व्यवस्था व रोजगारपरक सोच को विपरीत दिशा में ले जा रहा है। इसका दबाव गांव कस्बों से लेकर बड़े शहरों तक के छोटे और बड़े कारोबारियों पर पड़ेेगा और आने वाले समय में बेरोजगारी का सामना करना पड़ेगा। महामंत्री शैली अग्रवाल ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी ऐसा कानून है जो देश के सोने के कारोबार को नष्ट करने के लिए सरकार द्वारा उठाया गया कदम माना जाएगा। सराफा व्यापारी एकजुटता के साथ सरकार को ऐसा करने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। कमल अग्रवाल ने एक्साइज ड्यूटी द्वारा व्यापारी वर्ग पर पड़े वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। तय हुआ कि बरेली सर्राफा एसोसिएशन के निर्देशानुसार ही पीलीभीत सर्राफा एसोसिएशन की हड़ताल की दिशा दी जाएगी। इसके बाद व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि विगत वर्षों से स्वर्ण व्यवसाय कई प्रकार के व्यापारिक दुश्वारियों से गुजर रहा था। नई सरकार के गठन से इस व्यवसाय को कुछ राहत मिली थी, लेकिन बजट में एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी का प्रावधान किया गया है। यदि यह ड्यूटी लगाई जाती है तो मेकिंग इंडिया के लिए एवं स्वर्ण कारीगरों के लिए आत्मघाती सिद्ध होगा। ज्ञापन में एक्साइज ड्यूटी निरस्त कराने की मांग की गई। इस दौरान आलोक अग्रवाल, मोहित अवस्थी, विदित अग्रवाल, प्रयांश अग्रवाल, अजय गुप्ता, रामरक्षपाल, सुरेश अग्रवाल, रचित अग्रवाल, अमन अग्रवाल, पंकज रस्तोगी, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

पूरनपुर। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नगर का सराफा बाजार तीसरे दिन भी बंद रहा। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों ने ब्लाक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर सभा की। व्यापारी नेता गुलाटी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले भी एक्साइज ड्यूटी लगाई थी। तब विरोध में 24-25 दिन सराफा बाजार बंद रहा था। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर प्रांतीय बैठक में विचार-विमर्श कर सराफ व्यापारियों के समर्थन में पूरा बाजार बंद कराया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में नरेश वर्मा, विजयपाल विक्की, विवेक गुप्ता, आशीष जौहरी, रमेश वर्मा, रामगोपाल, अशोक, सुरेश, मनोज, सचिन, राकेश, पवन, दिनेश आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों का केंद्र के विरोध में प्रदर्शन
बीसलपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण आभूषणों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में तहसील परिसर में केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। 

कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शुक्रवार को तहसील परिसर में जमा हुए और केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि केंद्र सरकार ने स्वर्ण आभूषणों पर गलत ढंग से एक्साइज ड्यूटी लगाई है। प्रदर्शनकारी एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग कर रहे थे। आधा घंटे प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बीपी सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, वीरपाल, मोहनस्वरूप, पंकज, स्वप्निल, हरीशंकर, सतीश, भोलानाथ, राजू सैनी, ओमपाल, डोरीलाल, अशोक कुमार, केएल गुप्ता, राजेंद्र सिंह, जगदीश राठौर, नीरज वैश्य, रामचंद्र आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed