फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   husband's second marriage without divorce

बिना तलाक के पति ने रचाई दूसरी शादी, प्रॉपर्टी भी सौतन के नाम

Mon, 14 Mar 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 14 Mar 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
husband's second marriage without divorce
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

हल्दौनी गांव में एक महिला ने अपने पति पर शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली है। पति ने प्रॉपर्टी का हिस्सा भी दूसरी पत्नी के नाम कर दिया है।

विज्ञापन


हिला ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के आदेश पर इकोटेक कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की शादी हल्दौनी निवासी एक व्यक्ति से 36 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


दोनों के चार बच्चे है। आरोप है कि कुछ साल बाद उसके पति ने बिना उसको तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है।

कई दिनों से महिला का पति उसके साथ मारपीट कर रहा है

husband's second marriage without divorce
पुलिस - फोटो : file

अब पिछले कई दिनों से महिला का पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। अपनी जमीन का हिस्सा पति ने दूसरी पत्नी के नाम कर दिया है।

अपना हक मांगने पर पति अपनी पहली पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर गांव छोडने के लिए मजबूर कर रहा है।

पति अपने बच्चों के भरण पोषण के लिए खर्च भी देने के लिए तैयार नही है। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed