फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   9000 crore would be spent on development of the city

शहर के विकास पर खर्च होंगे 9000 करोड़ रूपए

Mon, 14 Mar 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 14 Mar 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
9000 crore would be spent on development of the city
नोएडा

आगामी वित्तीय वर्ष में नोएडा के विकास पर 9056 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नोएडा प्राधिकरण की 188वीं बोर्ड बैठक में सोमवार को इस पर मुहर लग गई। नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण ने बताया कि बजट में 1300 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे।

विज्ञापन


000 करोड़ रुपये एनएमआरसी को दिया जाएगा। यह राशि नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन के जरिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर खर्च होगी। सिटी सेंटर से सेक्टर-62 और बॉटेनिक गार्डन से कालिंदीकुंज मेट्रो के लिए भी 500 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 2016-17 में फ्लाईओवर, अंडरपास और एलिवेटेड रोड पर 404 करोड़ रुपये बजट रखा गया है।
विज्ञापन


बजट में मल्टीलेवल कार पार्किंग सेक्टर-18, बॉटेनिक गार्डन और फिल्म सिटी पर 220 करोड़ रुपये खर्च का आकलन है। गांवों के के विकास पर 192 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सेक्टर-39 के जिला चिकित्सालय पर 50 करोड़, नलगढ़ा में शहीद स्मारक पर 5 करोड़, गंगाजल आपूर्ति पर 14.50 करोड़, 33/11 केवी के बिजलीघरों के निर्माण पर 15 करोड़, शाहदरा ड्रेन के पुलों पर 20 करोड़, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर 30 करोड़, समाजवादी आवास योजना पर 55 करोड़, पार्कों के निर्माण और विकास पर 120 करोड़, नोएडा स्टेडियम पर 50 करोड़, बिजली की लाइन को अंडरग्राउंड करने पर 123 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण ने 2016-17 में सड़कों की मरम्मत पर 132.5 करोड़, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर 6 करोड़, यमुना नदी पर ओखला बैराज के समानांतर पुल पर 50 करोड़, सेक्टर-82 के बस टर्मिनल पर 159 करोड़, सेक्टर-62 में वृद्धाश्रम पर 10 करोड़ और साइकिल ट्रैक बनाने में 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आगामी 01 अप्रैल 2015-31 मार्च 2016 तक 6481 करोड़ रुपये खर्च का आकलन है। 2015-16 में 6437 करोड़ का राजस्व मिला है। आगामी वर्ष के लिए 9024 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed