{"_id":"56e0758f4f1c1b045f8b4584","slug":"women-squatted-on-the-sdm-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम दफ्तर पर महिलाओं का धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम दफ्तर पर महिलाओं का धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Women's performance
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के जानसठ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत बनाए गए नए राशन कार्डों को लेकर महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि गरीब ग्रामीण और पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बनाए गए। उन्होंने ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। तहसीलदार ने राशन कार्डों की जांच वीडीओ को सौंपी है।
तहसील में गांव अलीपुरा माजरा तिस्सा की महिलाओं और ग्रामीणों ने बुधवार को जानसठ तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि राशन डीलर व ग्राम प्रधान ने पात्र लोगों के राशन कार्ड काटकर अपात्र लोगों के राशन कार्ड बना दिए हैं, जिसको लेकर गांव में रोष बना हुआ है।
ग्रामीण महिलाएं एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गईं। एसडीएम उमेश चंद मिश्र के तहसील में नहीं होने पर ग्रामीणों ने तहसीलदार राकेश कुमार को ज्ञापन दिया। कमलेश, रईशा, हसीन, शमशाद, गीता, कविता, सम्मो, गुलिस्ता, शाहनवाज, आसिफ, जमशेद, जान मोहम्मद, वीरबल, कालूराम, साजिद, नानक, रमेश, मुस्तकीम, जमील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
स्वर्णकारों ने नगर में जुलूस निकाला
जानसठ। नगर के स्वर्णकारों ने केंद्र सरकार द्वारा सोने पर लगाए गए एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार जानसठ को दिया।
बुधवार को नगर के स्वर्णकारों ने बैठक की। बाद में नगर के मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। स्वर्णकारों की मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई एक्साइज ड्यूटी का कानून वापस लें।
व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी हटाने के लिए एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार राकेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मनोज वर्मा, सीताराम वर्मा, राजेंद्र, लोकेश, श्याम सुंदर, बबलू सैनी, रामगोपाल, नीरज, राजकुमार, कृष्ण वर्मा आदि शामिल रहे।