{"_id":"56e5c27b4f1c1bcf4a8b45e2","slug":"traders-expressed-fury-nut-pot","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने मटका फोड़कर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने मटका फोड़कर रोष जताया
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 14 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सर्राफा एसोसिएशन ने एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने का मटका फोड़कर विरोध किया। शहर का सर्राफा बाजार, मोतीमहल, लोहिया बाजार, कटहरा मोचियान एक्साइज के विरोध में बंद रहा।
सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने स्वर्णकारों के बीच पहुंचकर उन्हें समर्थन की घोषणा की। सोनार कल्याण समिति के अध्यक्ष धन प्रकाश वर्मा ने कहा कि देशभर के सोनार समाज में केंद्र सरकार के निर्णय से आक्रोश है। स्वर्णकार महासभा के संयोजक दीपक वर्मा ने कहा कि सोनार समाज इस लड़ाई में पीछे नहीं हटेगा।
केंद्र सरकार ने 14 मार्च तक एक्साइज लगाने का निर्णय वापस नहीं लिया तो सीधी लड़ाई होगी। सर्राफा एसोसिएशन ने मटका फोड़कर विरोध भी जताया। राहुल वर्मा, मोहनलाल वर्मा, मूलचंद सर्राफ, पवन वर्मा, देवेंद्र वर्मा, अनिमेष सर्राफ, बिरला सिंह, राजा, उत्तम चंद वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन किया
बुढ़ाना/ चरथावल। आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने और पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने छठे दिन भी प्रदर्शन किया। बताया कि सभी व्यापारी 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल रैली में जाएंगे। मौके पर संजीव वर्मा, रामकुमार वर्मा, रामपाल, रामगोपाल वर्मा, सोन आदि रहे। वहीं चरथावल में े विरोध में कस्बे के व्यापारियों का बेमियादी धरना-प्रदर्शन चल रहा है। व्यापारियों ने कुटेसरा गांव पहुंचकर सर्राफा व्यापारियों की दुकानें बंद कराकर धरना दिया।