{"_id":"56e713a24f1c1b4f4a8b4b45","slug":"the-bike-riders-killed-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 15 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। खतौली और मीरापुर मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया।
जानसठ के गांव राजपुर तिलौरा निवासी प्रवीण (27) पुत्र कृष्णपाल, गांव निवासी अमित पुत्र साहब सिंह के साथ सोमवार की सुबह अलग-अलग बाइक से गांव से खतौली आ रहे थे। मीरापुर मार्ग पर गांव गंगधाड़ी व याहियापुर के पास आगे गन्ने से भरा ट्रैक्टर ट्राला जा रहा था। जैसे ही इन दोनों ने बाइक को ट्राला के बराबर से आगे निकाली, तो इसी दौरान खतौली की ओर से तेजी से आ रही कार ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक सवार प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमित घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घायल अमित को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक प्रवीण शुगर मिल में अधिकारियों की गाड़ी चलता था। सोमवार की सुबह वह बाइक से मिल में अधिकारियों से पैसे लेने के लिए घर से चला था। मृतक के पिता कृष्णपाल ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।