फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five injured in accident

हाईवे पर कार ट्रक में घुसी, पांच घायल

Wed, 09 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 09 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Five injured in accident
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
खतौली में  नेशनल हाईवे पर कार, खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। जिसमें सवार एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन



उत्तराखंड जिला हरिद्वार निवासी रमेश शर्मा अपनी पत्नी सुमन, भाई कुलदीप शर्मा, भाभी पिंकी व बेटे राहुल को कार में साथ लेकर मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे दिल्ली जा रहा था। नेशनल हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर एक ट्रक खराब हुआ खड़ा था।
विज्ञापन



अचानक कार में ब्रेक नहीं लगने की वजह से कार ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। कार पूरी तरह से आगे से क्षतिग्रस्त हो गई थी। राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। वहां से गुजर रहे दो कार सवारों ने घायलों को अपनी कार में डालकर नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायलों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना की थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed