फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muffrnagr prison officers in raids

मुफ्फरनगर जेल में अफसरों का छापा

Mon, 14 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 14 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Muffrnagr prison officers in raids
raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डीएम और एसएसपी ने रविवार को जेल में पूरी तैयारी के साथ छापा मारा। अचानक पहुंचे अफसरों को देख जेल में अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने डॉग स्क्वॉयड के साथ बैरकों का कोना-कोना छान मारा।
विज्ञापन


तलाशी में 22 मोबाइल फोन, 28 लाइटर, सिम कार्ड, नशीले पदार्थ, धारदार हथियार, रॉड आदि बड़ी संख्या में बरामद हुए। डीएम ने मामले की रिपोर्ट शासन को देने और आरोपी जेल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जेल से व्यापारियों से रंगदारी के लिए धमकी भरी कॉल आ रही थी। रंगदारी पर 'अमर उजाला' की विशेष कवरेज देख अफसरों का ध्यान इस ओर गया। रविवार को डीएम निखिल चंद्र शुक्ला और एसएसपी केबी सिंह दोपहर अचानक पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों और फोर्स को देख जेल में अफरातफरी मच गई। दोपहर एक बजे से शुरू हुआ तलाशी अभियान शाम छह बजे तक चला। इस दौरान एसपी सिटी संतोष मिश्रा ने कारागार की प्रत्येक बैरक को बारीकी से चेक किया। साथ लाए गए डॉग स्क्वॉयड से बैरकों के सामान आदि को सुंघाया गया। बैरकों में बंदियों के कपड़े, सामान, बिस्तर आदि चेक किए गए। पुलिस को चेकिंग के दौरान जेल के भीतर से 22 मोबाइल, दर्जनभर सिमकार्ड, 28 लाइटर, दो चार्जर, दो चिमटे, दो कट्टन, आधा किलो चरस, एक खुखरी और लोहे की रॉड मिले हैं। 


बड़ी तादाद में प्रतिबंधित सामान मिलने पर अफसर हैरान रह गए। जेल में पैसे के बल पर बंदियों को तमाम सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही थीं। डीएम ने कहा कि जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शासन को इस मामले की रिपोर्ट भेजी जा रही है। आरोपी जेल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed