फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shri shri followers participate from moradabad in world culture festival

विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के आनंद में गोते लगा रहे मुरादाबादी

Sat, 12 Mar 2016 03:47 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Mar 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
shri shri followers participate from moradabad in world culture festival
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के आनंद में मुरादाबाद वासी भी गोते लगा रहे हैं। आनंद उत्सव में शामिल श्री श्री रविशंकर के अनुयायियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम के समापन के बाद अमर उजाला से अनुभव बयां करते हुए कहा कि जबर्दस्त प्रोग्राम है।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर बैठने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वह लोग सुध बुध खोकर आनंद सागर में गोते लगाते रहे। शहर सहित आसपास जिलों से 11 बसें और करीब 40 चौपहिया वाहन के जरिये शुक्रवार को दिल्ली में यमुना किनारे चल रहे विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन




आर्ट आफ लिविंग के कार्यकर्ता अजय नारंग ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि बहुत ही भव्य प्रोग्राम था। बहुत ही सुंदर, आकर्षक स्थान। बिल्कुल स्पीच लेस। जबर्दस्त लाइटिंग। बैठने की बढ़िया व्यवस्था। संगीत के सुरों में मन खो सा गया था। बीच में श्री श्री रविशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुनने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को भी मुरादाबाद सहित संभल, अमरोहा आदि से बड़ी संख्या में लोग जाएंगे। पहले से वाहनों की व्यवस्था कर सीटें लोगों ने बुक करा ली थी। शनिवार को शहर के गांधीनगर और हरथला सहित पड़ोसी जिलों से कार्यकर्ता वाहनों से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed