फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The policies of the Centre Virodha

केंद्र की नीतियों का किया विरोध्ा

Sat, 12 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 12 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
The policies of the Centre Virodha
भरुहना स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंक अधिकारी और कर्मचारी। - फोटो : mirzapur
ज्वाइंट फोरम आफ आरआरबी यूनियंस के आह्वान पर दो दिवसीय राष्ट्र व्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में भरुहना स्थित बैंक के मुख्य शाखा पर बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



इस दौरान प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने संबंधित बिल वापस लेने, मित्रा कमेटी के रिपोर्ट को वापस लेने तथा नई पेंशन नीति लागू करने संबंधी 11 सूत्री मांगे रखी गईं।
विज्ञापन


 
ज्वाइंट फोरम आफ आरआरबी यूनियंस इकाई मिर्जापुर-सोनभद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को दूसरे दिन इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक आफिसर्स एसोसिएशन की ओर से बैंक के भरुहना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बैंक की 80 शाखाओं में तालाबंदी कर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया गया। प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा के दौरान मांग किया गया कि प्रवर्तक बैंक के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा जारी वेतन भत्ते तथा सुविधाओं सहित सभी निर्देश ग्रामीण बैंकों में भी स्वत: प्रभावी करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानव संसाधन व्यवस्था के लिए मित्रा कमेटी की अनुशंसाओं को संस्था ग्रामीण भारत की बैंकिंग के हित में रद्द किया जाए तथा ग्रामीण बैंकों में आउट सोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त किया जाए। बैंक कर्मियों ने मांग किया गया कि ग्रामीण बैंकों में निजी क्षेत्र के प्रवेश संबंधी एक्ट में संशोधन को वापस लिया जाए तथा भुगतान एवं लघु बैंक के रूप में जारी किए जा रहे लाइसेंस वापस लिए जाएं।



बैंकिंग उद्योग के समान ग्रामीण बैंकाें में भी मृतक आश्रित योजना अगस्त 2014 से प्रभावी की जाए तथा 10 वें वेतन समझौते को ट्रिब्यूनल एवार्ड के तय सिद्धांत के तहत संपूर्ण समानता के साथ सभी मद भत्ते/सुविधाएं शीघ्र लागू की जाएं।



इस दौरान आफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री राकेश कुमार श्रीवास्तव व इंप्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री हरिश्चंद्र मिश्र सहित अमरनाथ श्रीवास्तव, एके सिंह, जेपी राय, शंभू दयाल, पहलवान सिंह, राधेश्याम प्रसाद, गौरव, कमल, धनंजय सिंह, मोहन कुमार, आरपी पांडेय, नंदलाल, रामकुमार पांडेय, विनय कुमार, अमरजीत दूबे, अंजनी राय, एएस राय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed