फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Major road accident in Mirzapur cruiser going from Maharashtra to Bihar collided with truck One killed 14 injured

मिर्जापुर में बड़ा हादसा: महाराष्ट्र से बिहार जा रही क्रूजर की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, 14 घायल

Fri, 04 Jun 2021 09:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 04 Jun 2021 09:53 AM IST
सार

महाराष्ट्र से बिहार जा रही क्रूजर की टक्कर ट्रक से हो गई। इस हादसे में  क्रूजर चालक की मौत हो गयी तो वहीं 14 अन्य घायल हो गए। हादसा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शुक्रवार सुबह हुआ। क्रूजर पर सवार सभी लोग प्रवासी मजदूर हैं जो करीब दो साल बाद अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Major road accident in Mirzapur cruiser going from Maharashtra to Bihar collided with truck One killed 14 injured
महाराष्ट्र से बिहार जा रही क्रूजर की ट्रक से टक्कर, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।  महाराष्ट्र से बिहार जा रही क्रूजर शुक्रवार की सुबह करनपुर पुलिस चौकी के मिलिट्री कंपाउंड के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक चालक की मौत हो गई और दूसरे चालक समेत 14 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को मंडलीय अस्पताल ले गई। जहां सभी का इलाज चल रहा है। बिहार के किशनगंज से 30 लोग महाराष्ट्र के अलग- अलग तीन दाल मिल में काम करते हैं।

विज्ञापन


ये सभी लोग पिछले दो वर्ष से घर नहीं लौटे थे। इसमें से 13 मजदूरों ने एक क्रूजर गाड़ी किराए पर ली। इसमें प्रति व्यकि तीन हजार किराया तय हुआ। मुंबई के दो चालक क्रूजर वाहन से सभी को लेकर निकले। शुक्रवार की सुबह गाड़ी मिर्जापुर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर मिलिट्री कैंपस के पास पहुंची थी कि आगे चल रही ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे  क्रूजर गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन

सूचना पर करनपुर चौकी प्रभारी लव कुमार पहुंचे। आगे का हिस्सा इतना क्षतिग्रस्त हो गया था कि गैस कटर मशीन से काटकर घायल दोनों चालकों को निकाला गया। सभी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक चालक 40 वर्षीय प्रशांत निवासी ममाडिस सोलापुर को मृत घोषित कर दिया। घायलों में दूसरा चालक 40 वर्षीय वेंकटेश पुत्र भीम राव ममाडिस सोलापुर, 21 वर्षीय माधव निवासी किशनगंज बिहार, 22 वर्षीय रंजीत, 25 वर्षीय सोमाय बासुकी, 36 वर्षीय बुधिराम, 40 वर्षीय राजेश मुरमुर, 20 वर्षीय उत्तम सिंह, 20 वर्षिय सप्पल, 23 वर्षीय राजकुमार, 52 वर्षीय सुंदर, 39 वर्षीय किशनजीत, 17 वर्षीय सपन, 36 वर्षीय दयानंद सेंगर व 34 वर्षीय देव कुमार है। इसमें देव कुमार,  दयानंद, राजेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed