फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   god shiva worshiped

हर-हर महादेव से गूंजेंगे शिवालय ।

Mon, 07 Mar 2016 12:47 AM IST
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
god shiva worshiped
महाशिवरात्रि के मद्देनजर नगर के बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में तैयारी की गई है - फोटो : mirzapur
महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर नगर व विंध्याचल सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में समस्त प्रकार की तैयारियां रविवार की शाम तक पूर्ण हो गई थीं। पर्व के मद्देनजर कहीं गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से शिव बारात निकाली जाएगी तो कहीं वैदिक मंत्रोच्चार बीच रुद्राभिषेक व जलाभिषेक का दौर अनवरत चलता रहेगा।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम तक मंदिरों की साफ-सफाई व सजावट का कार्य पूर्ण हो चुका था। 


महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा भोलेनाथ के पावन दरबार में दर्शन-पूजन सहित जलाभिषेक व रुद्राभिषेक की समस्त तैयारियां रविवार की सांयकाल तक पूर्ण हो चुकी थीं। पर्व पर कई संस्थाओं द्वारा नगर में गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाली जाएगी तथा विंध्याचल में बाबा बूढ़ेनाथ सेवा समिति की ओर से ब्रम्हा, विष्णु, महेश की शादी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन



नगर के बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर सहित रामबाग स्थित श्री ताड़केश्वर नाथ महादेव जी, चौबेटोला स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव जी, टटहाई रोड स्थित श्री टाटेश्वर नाथ महादेव जी, पेहटी के चौराहा स्थित श्री नागेश्वर नाथ महादेव जी सहित विंध्याचल स्थित श्री रामेश्वरम् महादेव, श्री कोटेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर पूजन-अर्चन, जलाभिषेक व रुद्राभिषेक सहित प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर बाबा बूढ़ेनाथ सेवा समिति की ओर से बाबा बूढ़ेनाथ जी की भव्य पालकी यात्रा दोपहर 12 बचे भी निकाली जाएगी। महंत श्री योगानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि भव्य पालकी यात्रा मंदिर से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंच कर पूजन-अर्चन उपरंात समाप्त होगी। महाराज जी ने बताया कि पक्काघाट पर बाबा बूढ़ेनाथ का जलाभिषेक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed