फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The death of the injured, the road blockade

घायल की मौत, किया सड़क जाम

Sun, 06 Mar 2016 01:30 AM IST
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो Updated Sun, 06 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
The death of the injured, the road blockade
अहरौरा में शनिवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम करते ग्रामीण। - फोटो : mirzapur
 क्षेत्र के जुड़ई गांव में 23 फरवरी को आपसी रंजिश के चलते चाकू से किए गए हमले में घायल हुए सगे भाइयों में से बड़े भाई प्रमोद ने 12 दिन बाद वाराणसी के मलदहिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना से नाराज परिवार के लोगों ने शाम करीब पांच बजे वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के मेहंदीपुर चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम कर रहे लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन



सूचना पाकर पहुंचे उपजिलाधिकारी चुनार अवधेश मिश्रा व सीओ नक्सल संजय चौधरी ने ग्रामीणों को बुझाकर जाम हटवाया। 


बतातें चलें कि अहरौरा थाना क्षेत्र के जुड़ई गांव निवासी प्रमोद 38 वर्ष, सुरेश 35 वर्ष पुत्रगण धनेश्वर को गांव के ही चार लोगों ने आपसी रंजिश के चलते 23 फरवरी की की शाम सात बजे चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद परिवार के लोेगों ने सगे भाइयों को  वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय मेें भर्ती कराया था। जहां बुधवार को प्रमोद के पेट में चाकू लगने से हुए जख्म का आपरेशन किया गया था। हालत नहीं सुधरने पर शुक्रवार को भी एक आपरेशन किया गया।



इसके बावजूद उसके हालत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार की सुबह पांच बजे प्रमोद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं छोटे भाई सुरेश का इलाज इसी अस्पताल में अभी चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed