फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Test match: Mayank Agarwal scored 76 against Australia, Mayank was born in Saharanpur

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मयंक का शानदार प्रदर्शन, जानें- क्या है सहारनपुर से नाता

Wed, 26 Dec 2018 08:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Dec 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
Test match: Mayank Agarwal scored 76 against Australia, Mayank was born in Saharanpur
टेस्ट मैच खेलते मयंक अग्रवाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में 76 रन की पारी खेलने वाले मयंक अग्रवाल का सहारनपुर से रिश्ता है। बेशक मयंक अग्रवाल का नाम बंगलूरू से जुड़ा हो, मगर उनका परिवार मूलरूप से सहारनपुर का रहने वाला है। यही वजह है कि मयंक के अच्छे प्रदर्शन पर सहारनपुर में भी मिठाई बांटी गई।  

विज्ञापन


इंडियन हर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सुशील अग्रवाल मयंक के दादा के छोटे भाई हैं। सुशील अग्रवाल ने बताया कि मयंक के दादा रविंद्र अग्रवाल 1986 तक सहारनपुर में ही रहे और उन्होंने पिता रामलाल अग्रवाल के कारोबार को एक साथ आगे बढ़ाया। इसके बाद उन्हें लगा कि कारोबार को विस्तार देना चाहिए। ऐसे में रविंद्र अग्रवाल 1986 में बंगलूरू चले गए और वहां पर इंडस्ट्री स्थापित की। तब से वह परिवार के साथ बंगलूरू में ही रह रहे हैं।  
विज्ञापन


सुशील अग्रवाल ने बताया कि बेशक मयंक का जन्म बंगलूरू में हुआ, मगर सहारनपुर से विशेष जुड़ाव रहा है। जिसकी वजह से मयंक अक्सर सहारनपुर आते रहे हैं। सितंबर 2018 में वह पत्नी के साथ सहारनपुर आए थे और कई दिन यहीं रहे। सुशील अग्रवाल ने बताया कि मयंक की शादी मई 2018 में हुई है, मयंक के ससुर पुलिस कमिश्नर हैं। मयंक का एक भाई आयुष है, जो परिवार के साथ कारोबार में हाथ बंटाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में 161 गेंद पर 76 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और एक छक्का भी लगाया। मयंक का स्ट्राइक रेट 47.20 प्रतिशत रहा। मयंक की अच्छी पारी पर इंडियन हर्ब्स में मिठाई बांटी गई। इंडियन हर्ब्स स्टाफ के सदस्य पंकज कपूर, आनंद गुप्ता, मनीष जैन, संदीप अग्रवाल, पवन वर्मा, संदीप त्यागी, अनुराधा गर्ग, केपी शर्मा, सोनिया, पूजा, मनीषा ने खुशी व्यक्त की।   

मयंक का क्रिकेट सफर 
सुशील अग्रवाल ने बताया कि मयंक का क्रिकेट के साथ बचपन से ही जुड़ाव रहा है। कर्नाटक के लिए कई बार रणजी ट्रॉफी में प्रतिभाग किया। इसके अलावा आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर टीम का हिस्सा रहा। कई बार क्रिस गेल के साथ आईपीएल मैचों में पारी की शुरूआत की। सुशील अग्रवाल ने बताया कि 1968 में वह भी मेरठ यूनिवर्सिटी की क्रिकेट टीम में रहे हैं। मयंक के पिता अनुराग अग्रवाल भी अंतर विश्वविद्यालय स्तर तक क्रिकेट खेले हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed