फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports news Vikrant won the gold medal in the National Hockey Tournament

नेशनल हाकी टूर्नामेंट: महज 13 साल की उम्र में विक्रांत ने जीता 'गोल्ड'

Thu, 01 Nov 2018 07:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 01 Nov 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
Sports news Vikrant won the gold medal in the National Hockey Tournament
विक्रांत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बिजनौर जिले के होनहार विक्रांत चौधरी ने महज 13 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीतकर खुद को साबित कर दिया। विक्रांत ने यह गोल्ड दिल्ली में हुए नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में जीता है। कड़ी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के बल पर उसने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में जगह बनाई।  

विज्ञापन


मोहल्ला कुटिया कॉलोनी निवासी राजपाल सिंह किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद में फीटर के रूप में तैनात हैं। उनके होनहार पुत्र विक्रांत चौधरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दिल्ली में नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर खुद को साबित किया। इससे पूर्व भी वह गोरखपुर में 13 से 16 अक्तूबर तक हुई स्कूल स्तरीय नेशनल प्रतियोगिता में भी वह विजय पताका फहरा चुका है। 
विज्ञापन


नेहरू स्टेडियम की हॉकी कोच चित्रा चौहान ने बताया कि विक्रांत शुरू से ही होनहार रहा है। वह कक्षा पांचवीं से उनके पास प्रेक्टिस करने आता रहा और उनसे हॉकी के गुर सीखता रहा। कभी उसने हार नहीं मानी। कोच के अनुसार एक बार पैर में चोट लगने के बाद भी उसने अभ्यास जारी रखा और मंजिल को पा लिया। बेहतरीन परफोरमेंस के बल पर उसने स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन के लिए इंट्रेंस एग्जाम दिया और करीब एक साल पहले उसका चयन स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के लिए हो गया। वर्तमान में वह स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा सातवीं का छात्र है। अब वह मुरादाबाद में आयोजित दो दिवसीय हॉकी चैंपियनशिप खेलने गया है। विक्रांत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कोच चित्रा चौहान और अपनी दीदी सोनाली चौधरी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed