फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut accident

मेरठ में तीन कारें भिडीं, महिला की मौत

Sat, 12 Mar 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 12 Mar 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
meerut accident
महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

गढ़ रोड़ पर क्षेत्र के गांव नंगली किठौर के पास तीन कारों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हुए हैं। राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक कार चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बरेली निवासी अमित और हरवंश चालक बदायूं निवासी असलम के साथ सेंट्रो कार में सवार होकर बरेली लौट रहे थे। नंगली गांव के पास विपरीत दिशा से अमरोहा के जोया निवासी अटल कुमार की एक्सयूवी कार से सेंट्रो की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


सेंट्रो के पीछे चल रही वैगनआर भी दुर्घटनाग्रस्त कारों से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में वैगनआर सवार मुरादाबाद के करिया नंगला निवासी रुचि चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति ललित चौधरी और पुत्र देवेश घायल हो गया। सेंट्रो सवार तीनों कार सवार भी घायल हुए, जबकि एक्सयूवी चालक अटल एयरबैग खुल जाने के कारण बच गया। मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालक और किसान मौके की ओर दौड़े। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस ने एक्सयूवी चालक अटल को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed