{"_id":"56dc97294f1c1ba0578b456a","slug":"med-entrance-exam-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 07 Mar 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू के परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एमएड सत्र 2014-15 के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा हुई। इस्माईल नेशनल कॉलेज में देरी से पहुंचने पर कई अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस बुलानी पड़ी। ट्रेन लेट होने की वजह से दूर-दराज से आए कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। विवि से इस मामले में शिकायत की गई है। परीक्षा में लगभग 80 प्रतिशत छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एमएमड प्रवेश परीक्षा के लिए मेरठ और सहारनपुर मंडल में नौ केंद्र बनाए गए थे। दोपहर 12 से तीन बजे तक परीक्षा होनी थी। मेरठ में इस्माईल नेशनल महिला कॉलेज, राधा गोविंद कॉलेज और डीएन डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस्माईल कॉलेज पर देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया तो उन्होंने हंगामा कर दिया। परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गोरखपुर, जौनपुर और इलाहाबाद तक से आए थे। प्रवेश परीक्षा छूटने पर कई अभ्यर्थी रो पडे़।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के कर्मचारी और पुलिसकर्मियों से गुजारिश की गई, लेकिन किसी को प्रवेश नहीं मिला। परीक्षा से वंचित अभ्यर्थी विवि पहुंचे और छात्रसंघ अध्यक्ष संजीत पटेल से शिकायत की। मामले से आला अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। नौ केंद्रों पर कुल 4361 अभ्यर्थी थे। इस दौरान 901 गैर हाजिर रहे। करीब 80 फीसदी ने प्रवेश परीक्षा दी। विवि ने संबद्ध कॉलेजों की करीब एक हजार सीटों के लिए एंट्रेंस कराया है। सीटों की सही संख्या शिक्षकों के सत्यापन के बाद होगी। एंट्रेंस का रिजल्ट एक महीने के अंदर आने की संभावना है।
विज्ञापन