{"_id":"56ddee904f1c1b38278b4605","slug":"mahashivratri-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजे भोले के जयकारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजे भोले के जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Tue, 08 Mar 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए मेरठ में लगी श्रद्धालुओं की कतार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर हर महादेव और बोल भोले की बम के जयकारों के साथ सूर्योदय से पूर्व ही शिवालय गूंज उठे। पूजा के बाद मंदिर के कपाट खुले और जल, पुष्प, फल, चंदन, दूध से अभिषेक आरंभ हुआ। शहर के प्राचीन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। महाशिवरात्रि पर सोमवार होने के कारण महासंयोग में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
बाबा औघड़नाथ मंदिर में सुबह चार बजे विशेष पूजा के बाद कपाट खुले और सोमवार रात 11:00 बजे तक लगातार जलाभिषेक हुआ। मंदिर के गरुण द्वार से लेकर मूकवधिर विद्यालय तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। महाशिवरात्रि पर करीब तीन हजार कांवड़ियाें सहित रात तक 3.4 लाख श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया। झूला कांवड़ के साथ लेटी कांवड़, डाक कांवड़ भी मंदिर में पहुंचीं। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण भी किया।
विज्ञापन
पंडित श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि शाम 7:30 बजे, रात 11:00 बजे, रात 1:00 बजे और रात 3:00 बजे विशेष संयोग रहा। रात भर मंदिर के कपाट के खुले रहे और श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया। पुलिस के साथ आरएएफ भी सुरक्षा में मुस्तैद रही। मंदिर समिति के डॉ. महेश बंसल, सतीश सिंघल, ब्रजभूषण, अशोक चौधरी, सुनील, अतुल अग्रवाल, राज केसरी, अनिल, कैलाश बंसल का व्यवस्था बनाने में अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
उधर, सदर स्थित सिद्धपीठ महाबिल्वेश्वर नाथ मंदिर, दिल्ली रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, नागेश्वर नाथ मंदिर, सिद्धपीठ शनि देव शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सूपरटैक स्थित शिव मंदिर में आचार्य कौशल वत्स ने पूजन कराया। लालकुर्ती स्थित रामा संकीर्तन मंदिर में आरती के बाद भजन और रुद्राभिषेक हुआ। बाग भाटवाड़ा स्थित ब्रह्मभट्ट शिवाला महादेव मंदिर में प्रेम प्रकाश वत्स, पंडित सुनील, सतीश शर्मा और निरूप शर्मा ने पूजन किया। सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में महा मंडलेश्वर पीठाधीश्वर गुरु मां निलिमां नंद के सानिध्य में रुद्राभिषेक, पूजन और कीर्तन हुआ। वहीं कंकरखेड़ा स्थित शिव चौक शिव मंदिर में पंडित चंडी प्रसाद ने पूजन किया गया। नटेशपुरम स्थित नटेश्वर महादेव मंदिर और पैठ बाजार स्थित मंदिर महादेव में पंडित संजय त्रिपाठी ने रुद्राभिषेक किया।
1.25 लाख बत्तियों से महाकाल की आरती
बागपत गेट शिव चौक स्थित शिव मंदिर में ऊं शिव महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में महाकाल की आरती की गई। समिति सदस्यों ने दूध, दही, शहद, गंगाजल और गुलाबजल से अभिषेक किया। नगाडे़, ढोल, ताशा, डमरू, शंख, घंटा, धूनी से सवा लाख बत्तियों से महाआरती की गई। भांग के पेड़े से महाकाल को भोग लगाया गया। अभिषेक अग्रवाल, सतीश राजपूत, राजपाल लोधी, डॉ. अश्वनी शर्मा, अर्जुन गोयल, विशाल भारद्वाज, शैलेंद्र अग्रवाल, विपिन राजपूत, रोशन, विकास राजपूत आदि मौजूद रहे।