फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IG Meerut Sujeet Pandey

आईजी की क्लास में पहुंचे 176 थानों के सिपाही

Wed, 09 Mar 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 09 Mar 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
IG Meerut Sujeet Pandey
मेरठ में आईजी सुजीत पांडेय के सवालों का जवाब देता सिपाही। - फोटो : अमर उजाला

खाकी के हाथों खून होने पर पुलिस अफसरों को शर्मसार होना पड़ रहा है। इसको देखते हुए मंगलवार को आईजी सुजीत पांडेय ने जोन के 176 थानों से दो-दो कांस्टेबलों को पुलिस लाइन में बुलाकर मीटिंग ली।

विज्ञापन


आईजी बोले कि यूपी पुलिस को मुंबई पुलिस जैसा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह मुंबई में सीबीआई में रह चुके हैं। मुंबई में सड़क पर खड़ा एक पुलिसकर्मी अपने आप में बहुत महत्व रखता है। ड्रेस से लेकर उसकी ड्यूटी करने का तरीका बहुत अच्छा है। जो यहां भी हो सकता है, लेकिन हमारी खुद की लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हो पाता। आईजी ने कांस्टेबलों से जूतों से लेकर वर्दी के बारे में पूछा, जिसमें कई कांस्टेबलों ने वर्दी पहनने के मामले में खुद की गलती मानी। ड्यूटी के प्रति ईमानदारी की बात करते हुए धैर्य रखने की बात भी आईजी ने कांस्टेबलों को बतायी।
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कांस्टेबलों ने बेवजह हत्या कर पुलिस महकमे को शर्मसार किया है। जोकि  नहीं होना चाहिए था। ऐसे कांस्टेबल को पुलिस महकमे में रहने का अधिकार नहीं है। आईजी ने कहा कि कांस्टेबल पुलिस महकमे की रीढ़ होता है। उनके बल पर महकमा अपराधियों की कमर तोड़ पाता है। चौराहे पर खड़ा सिपाही देखकर अधिकारी को बल मिलता है। मीटिंग में एसपी क्राइम अजय सहदेव, सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed