फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of missing man

लापता युवक की गला दबाकर हत्या

Mon, 14 Mar 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 14 Mar 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
murder of missing man
हसनपुर कदीम पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
मुरलीपुर फूल गांव में शनिवार दोपहर से गायब युवक का शव रविवार को गांव के एक खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने युवक के दोस्त पर हत्या का शक जताया। वहीं शव मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई की बजाय घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस के इस रवैये से गुस्साए लोगों ने शव हसनपुर कदीम पुलिस चौकी के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। काफी समझाने के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर फूल गांव निवासी सतपाल प्रजापति का बेटा दीपक (22) फूल से सजावट का काम करता था। परिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर दीपक का एक दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया था। जब वह रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे एक ग्रामीण को पास के भिंडी के खेत में दीपक का शव पड़ा मिला।

विज्ञापन

सूचना पर परिजन, प्रधान संजीव और सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हसनपुर कदीम पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घटना को मुंडाली थाना क्षेत्र की बताते हुए कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद मुंडाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों जगह की पुलिस सीमा विवाद को लेकर उलझी रही। इससे गुस्साई भीड़ करीब 10 बजे दीपक का शव लेकर चौकी पहुंची और गढ़ रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसओ भावनपुर मोहन सिंह और एसओ मुंडाली जितेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने ग्रामीणों को शांत कर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम तक मामले की तहरीर नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ मुंडाली जितेंद्र यादव का कहना है कि दीपक के परिजन उसके एक दोस्त पर शक जता रहे हैं, लेकिन इस घटना के संबंध में परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शाम तक परिवार अंतिम संस्कार में लगा था। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed