फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder in shahkulipur

शराब पिलाकर किसान को मार डाला

Sun, 13 Mar 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 13 Mar 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
murder in shahkulipur
मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गांव शाहकुलीपुर निवासी व्यक्ति शनिवार की सुबह अपने घर में मृत मिला। उसकी सात वर्षीय बेटी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात में गांव के ही तीन युवकों ने उसके पिता को जबरदस्ती शराब पिलाई थी। सुबह बेटी ने पिता को उठाने का प्रयास किया। पिता के नहीं उठने पर बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार घर पहुंचे तो घटना का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


भावनपुर थाना के गांव शाहकुलीपुर निवासी शहवीर किसान था। उसकी पत्नी तीन साल पूर्व घर छोड़कर चली गई। शहवीर के साथ उसकी सात वर्ष की बेटी दीपा और दो बेटे विनीत तथा प्रवीन रहते थे। शहवीर की बेटी दीपा ने बताया कि शुक्रवार की रात घर पर ही उसके पिता के पास गांव निवासी तीन युवक कच्ची शराब लेकर आए थे। इस दौरान उन्होंने पिता को जबरदस्ती शराब पिलाई। शराब पीने के बाद वह सो गए थे।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह दीपा ने पिता को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। इस पर दीपा रोने लगी। दीपा के रोने की आवाज सुनकर पास में ही रहने वाली उसकी ताई सुनीता आई। उसने शहवीर को उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह मर चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है, लेकिन कई बिंदुओं पर जांच हो रही है। शहवीर की बेटी दीपा ने बताया कि उसके पिता ने खेत बेचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने रकम गांव के कई लोगों को उधार दी थी। एक युवक को टैंपो और नगद रुपये भी दिए थे। आशंका जताई जा रही है कि उधार दी जा रही रकम को हड़पने के लिए ही किसी ने घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed