फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnapping News

युवती को कार में खींचने की कोशिश   

Tue, 15 Mar 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 15 Mar 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
 Kidnapping News
kidnapping

ब्रह्मपुरी इलाके में सोमवार की सुबह कार सवार तीन युवकों ने एक युवती को अगवा करने की कोशिश कर दी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर टीपीनगर और ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवती ने बताया की आरोपी तीन दिन से उसका पीछा कर रहे थे।

विज्ञापन


माधवपुरम निवासी युवती सुबह करीब दस बजे दुकान से सामान लेकर वापस लौट रही थी। दिल्ली रोड पर माधवपुरम गेट के पास कार सवार तीन युवकों ने युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर तीनों ने उसे कार में खींचने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर लोग उस ओर दौडे़। भीड़ ने आरोपियों की घेराबंदी का प्रयास किया तो वह फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। युवती ने कहा कि उनकी दुकान है। वह सामान लेने के लिए रोजाना बाजार जाती है। तीन दिन से तीनों आरोपी उसका पीछा कर रहे थे। युवती ने किसी भी आरोपी को पहचानने से इंकार किया। एसओ ब्रह्मपुरी सतेंद्र यादव का कहना है कि मामला थाने तक नहीं आया। पुलिस चौकी से पुलिस गई थी। मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed