{"_id":"5bbe6806867a55285719f1b3","slug":"15392051002-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट्स ने लिया फायरिंग व ड्रिल का प्रशिक्षण, टीम भावना के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कैडेट्स ने लिया फायरिंग व ड्रिल का प्रशिक्षण, टीम भावना के लिए किया प्रेरित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
मवाना के कृषक इंटर कालेज में चल रही 73 यूपी बटालियन एनसीसी की वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को फायरिंग व ड्रिल प्रतियोगिता आयोजित की गई। फायरिंग के दौरान कैडे्टस ने अपनी एकाग्रता को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
कैंप कमांडेंट कर्नल जयंत कुमार बरुआ ने कैडे्टस को अच्छे निशानेबाज बनने के लिए प्रेरित किया। कर्नल जयंत ने कैडे्टस को बताया कि जो कैडे्टस किसी कारण सशस्त्र बल का हिस्सा नहीं बन पाते ऐसे कैडे्टस भी अपनी मेहनत, लगन व एकाग्रता के दम पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक का सफर निशानेबाजी के माध्यम से प्राप्त कर देश का नाम रोशन करते हुए राष्ट्र धर्म निभा सकते है।
विज्ञापन
इस दौरान एल्फा, ब्रेवो, चार्ली व डेल्टा कंपनी के मध्य फायरिंग व ड्रिल प्रतियोगिता कराई गई। सभी टीमों ने टीम भावना से कार्य करना सीखा। विशेष अतिथि कर्नल संजय नागी ने कैडे्टस सेना में किस प्रकार अपना करियर बना सकते है जानकारी दी। आरके राणा, प्रवीण कुमार, अतुल कुमार, शकुंतला, अरुण कुमार, अनवर, रजनीश कोहली, उमेश कुमार, नवीन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/