फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   liquor seized

223 पेटी देसी, कचिया शराब जब्त

Sun, 06 Mar 2016 11:52 PM IST
BEARU, MAU
BEARU, MAU Updated Sun, 06 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
जनपद के विभिन्न थानों से शनिवार एवं रविवार को आबकारी एवं पुलिस विभाग का संयुक्त अभियान चला। इस दौरान टीम ने कुल 223 पेटी अवैध देसी शराब, जिसमें 7939 शीशी देसी एवं 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन



थाना चिरैयाकोट की पुलिस और आबकारी निरीक्षक संजय कुमार विद्यार्थी ने कस्बा चिरैयाकोट कल्याणी स्थित देशी शराब के ठेका पर छापा मारा। इस दौरान 177 पेटी अवैध देसी शराब बरामद कर सेल्समैन अजय निवासी वाजीदपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही टीम ने खरिहानी तिराहा कस्बा चिरैयाकोट देसी शराब की दूकान  से 7785 पाउच बरामद की।
विज्ञापन



सेल्स मैन सुभाष यादव निवासी बोगरिया थाना सरवां जनपद आजमगढ़ व अंगद विष्वकर्मा निवासी दरिया पट्टी थाना चिरैयाकोट मऊ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया। थाना दक्षिण टोला में थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र एवं आबकारी निरीक्षक संजय कुमार विद्यार्थी ने सरकारी देसी शराब के ठेका दशईपोखरा पर छापा मारकर 46 पेटी अवैध देसी शराब
विज्ञापन
विज्ञापन



और बिक्री के 24200 रुपये नगद बरामद कर सेल्स मैन सतेन्द्र यादव निवासी थाना मरदह जनपद  गाजीपुर को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। थाना रानीपुर में शनिवार सायं आबकारी निरीक्षक संजय कुमार विद्यार्थी एवं पुलिस ने देसी शराब की दूकान खुरहट पर छापा मारकर 154 पाउच अवैध देसी शराब व बिक्री के 3200 रुपये बरामद कर सेल्समैन बेचू यादव निवासी रघुनाथपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।



इस संबंध में पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। थाना घोसी अंतर्गत शनिवार सायं को उप निरीक्षक अशोक कुमार ने एक ईंट भट्ठा पर छापा मारकर संजय  पुत्र देवब्रत निवासी थाना भंडरा  जनपद लोहरदगा झारखंड के कब्जे से 20  लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed