{"_id":"56ddccf74f1c1b60258b45af","slug":"development","type":"story","status":"publish","title_hn":"वलीदपुर नगर पंचायत में ठप हैं विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वलीदपुर नगर पंचायत में ठप हैं विकास कार्य
BEARU, MAU
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
ढांग निहाली पंचायत के साथ लगती चिकनी नदी में एक निजी कंपनी पर बारिश की आड़ में नदी में रसायनयुक्त पानी छोड़ने के आरोप लोगों ने लगाए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र में नवनिर्मित नगर पंचायत के गठन के बाद अब तक विकास कार्य को गति नहीं मिल सकी है। नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को लेकर अब तक कोई खास रूपरेखा भी नहीं बन सकी है। हालत यह है कि अभी तक अध्यक्ष के निर्वाचन न होने अथवा किसी प्रशासक की नियुक्ति भी नहीं हो सकी है। इसके अलावा विगत कई महीनों से अधिशासी अधिकारी का पद भी रिक्त चल रहा है। नगर पंचायत निवासी पेयजल, साफ सफाई के अलावा सबसे बडी़ समस्या ठेके पर नियुक्त कर्मचारियों का विगत तीन महीनों से भुगतान भी अटका है।
शासन के निर्णय पर वलीदपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिले हुए डेढ़ साल बीत गया है लेकिन अभी तक नगर पंचायत में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। सबसे बड़ी समस्या विकास कार्यों को लेकर है। अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के पद विहीन नगर पंचायत में कई समस्यायें बढ़ती जा रही हैं। नाली सड़क खड़ंजा निर्माण के अलावा पेयजल की समस्या का भी निराकरण नहीं हो रहा है।
नागरिक असुविधाओं की बात किया जाए तो नगर क्षेत्र में निर्मित होने वाले मकानों का नक्शा पास होना आवश्यक है लेकिन अधिशासी अधिकारी के अभाव में लोगों का नक्शा पास नहीं हो रहा है नतीजा यह हो रहा है कि मनमाफिक हिसाब से भवन निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। ठेके पर नियुक्त कर्मचारियों खासकर सफाई कर्मियों के लिये समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विगत तीन महीनों से सफाई कर्मियों के वेतन का भुगतान रुका है। पेयजल के लिये बिछाई गयी पाइप लाइन जगह जगह फटी होने के कारण लोगो को शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल रहा है। समस्या के बाबत नगर निवासी श्यामसुंदर गुप्ता, अनवार, अहमद, मनोज, शिवचंद आदि ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देने के लिये यहां पर अविलंब अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति किया जाये।साथ ही समस्याओं का अविलंब निराकरण कराया जाये।