फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   let's come to vrindavan for charan darshan of bankebihari maharaj

अक्षय तृतीयाः ठाकुर बांकेबिहारी के चरण दर्शन अाज

Sat, 29 Apr 2017 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला ब्यूरो, वृंदावन (मथुरा) Updated Sat, 29 Apr 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
let's come to vrindavan for charan darshan of bankebihari maharaj
बांके बिहारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
धर्मनगरी वृंदावन अपने लाड़ले ठाकुरजी के चरण-दर्शन को लालायित है। इसके साथ ही देश और दुनिया के वे लाखों भक्त भी वृंदावन पहुंच रहे हैं जो ठाकुर बांकेबिहारी के चरण दर्शन की लालसा रखते हैं। 29 अप्रैल के दिन पर्व है अक्षय तृतीया का और यह साल का एक मात्र ऐसा अवसर है जब जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के भक्तों को उनके चरण दर्शन का लाभ मिलता है। अगर आप भी ठाकुरजी के चरण दर्शन करना चाहते हैं तो चले आइए कान्हा की क्रीड़ाभूमि वृंदावन। 
विज्ञापन


बता दें कि अक्षय तृतीया पर्व के लिए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में तैयारियां कर ली गई हैं। मंदिर के सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि 29 अप्रैल शनिवार को सुबह लगभग 7:30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद ठाकुरजी पीत (पीले) वस्त्र धारण कर भक्तों को चरण दर्शन देंगे। ठाकुरजी को चंदन, गुलाब जल, इत्र और केसर का लेपन कर संवारा जाएगा। सत्तू के लड्डू और शर्बत निवेदित किए जाएंगे। मंदिर सेवायत ठाकुरजी की चरण चौकी पर एक-एक किलो के चार चंदन के गोले भी रखेंगे। ठाकुरजी श्रीचरणों में सोने-चांदी से बनी पायल धारण करेंगे जिनका दर्शन भी भक्त कर सकेंगे।  
विज्ञापन

 

शाम को होंगे सर्वांग दर्शन

let's come to vrindavan for charan darshan of bankebihari maharaj
बांके बिहारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
सुबह चरण दर्शन के बाद शाम के समय ठाकुर बांकेबिहारी महाराज अपने भक्तों को सर्वांग दर्शन देंगे। इस अद्भुत दर्शन में ठाकुरजी केवल कमर के नीचे सनिया (पीली सिल्क की धोती) धारण करेंगे। भक्त ठाकुरजी के संपूर्ण हाथों के दर्शन भी कर सकेंगे। वर्ष में एक बार होने वाले ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दिव्य चरण दर्शन के लिए भक्तों का आना प्रारंभ हो गया है। 

चंदन घिसने लगे मंदिर सेवायत

let's come to vrindavan for charan darshan of bankebihari maharaj
बांकेबिहारी मंदिर
अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के सुबह चरण दर्शन और शाम को सर्वांग दर्शन के अलावा सप्त देवालयों में ठाकुरजी के सर्वांग दर्शन होंगे। गर्मी में ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए सेवायत ठाकुरजी के शरीर पर चंदन का लेपन करेंगे। इसके लिए मंदिरों में चंदन घिसने का कार्य भी सेवायतों द्वारा किया जा रहा है। राधारमण मंदिर के सेवायत पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया भक्त अपने आराध्य को शीतल भोग जैसे फलों का शरबत, चना, मूंग की भीगी दाल, फलों में खरबूज, ठंडाई, किसमिस, दही बड़ा आदि निवेदित करते हैं। 
विज्ञापन

आज शाम से चारपहिया वाहनों की नो एंट्री

let's come to vrindavan for charan darshan of bankebihari maharaj
नो एंट्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के चरण दर्शन को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए वृंदावन में चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। 28 अप्रैल शुक्रवार की शाम से वृंदावन में प्रवेश के तीनों नाकों पर यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। हालांकि अक्षय तृतीया पर बड़ा सहालग होने के कारण बारात के कुछ वाहन नगर में प्रवेश कर सकेंगे। वृंदावन कोतवाली के प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर पानीगांव के समीप, छटीकरा मार्ग स्थित रुक्मिणी विहार, मथुरा मार्ग स्थित दारूक पार्किंग पर बैरियर लगाकर वाहन रोके जाएंगे। दूल्हे के साथ कुछ बरातियों की गाड़ियों को कार्ड दिखाने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed