फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   anurag thakur comment on rahul gandhi

देश तोड़ने वालों के साथ खडे़ हैं राहुल गांधी: अनुराग

Sat, 05 Mar 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 05 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जेएनयू में उन लोगों के साथ खडे़ हैं जो देश को तोड़ने की बात करते हैं, जो आतंकी अफजल, याकूब मेमन को शहीद बताते हैं। अब कांग्रेस इस मुद्दे पर देश को भ्रमित करने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की रूपरेखा प्रस्तुत करने मीडिया के समक्ष आए युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि जेएनयू प्रकरण में कांग्रेस की ओछी मानसिकता सामने आई है। सत्ता से बेदखल कांग्रेस किस हद तक गिर सकती है ये सब अब देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में अलगाववादी ताकतें फिर सिर उठा रही हैं। आतंकवादियों के फोटो को लेकर शहादत मनाई जा रही है। ऐसे में युवाओं को राष्ट्रवाद से जोड़ने के लिए इंडिया फर्स्ट का नारा बुलंद करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन ब्रज नगरी मथुरा (वृंदावन) में हो रहा है। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को रखकर आगेे बढ़ रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की विकास धारा को युवाओं के समक्ष रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की इस भूमि से देश के विकास और राष्ट्रवाद का संदेश दिया जाएगा। इस विकास की दौड़ में उत्तर प्रदेश शामिल हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश में कमल खिलने की आवश्यकता है।

उत्तर प्रदेश की अर्थ और कानून व्यवस्था जर्जर हो गई है। देश के विकास में यूपी का योगदान जरूरी है। इस राज्य की जनता ने नरेंद्र मोदी को स्पष्ट सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल कोठारी, दिनेश, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, जिला मीडिया प्रभारी रामकिशन पाठक मौजूद रहे।


आज आएंगे अमित शाह
अधिवेशन के दूसरे दिन का शुभारंभ शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। तीसरे दिन रविवार को समापन वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे। इस दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महामंत्री संगठन रामलाल, मुरलीघर राव, अरुण सिंह, अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, कलराज मिश्र, स्मृति ईरानी, जनरल वीके सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, मनोज सिन्हा, संजीव बालियान, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed