{"_id":"56df15c54f1c1b5c778b4571","slug":"harsh-phaayaring-hone-par-mairij-hom-sanchaalak-jimmedaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हर्ष फायरिंग होने पर मैरिज होम संचालक जिम्मेदार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हर्ष फायरिंग होने पर मैरिज होम संचालक जिम्मेदार’
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
mairij hom sanchaalakon kee baithak
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। हर्ष फायरिंग होने पर यदि कोई घटना होती है तो उसके लिए मैरिज होम संचालक जिम्मेदार होंगे। यह निर्देश बुधवार को मैरिज होम संचालकों के साथ हुई बैठक में एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने दिए। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भोगांव के एक मैरिज होम में हर्ष फायरिंग के दौरान लड़की के पिता की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने मैरिज होम संचालकों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
सीओ सिटी कार्यालय में मंगलवार को मैरिज होम संचालकों की बैठक हुई। इसमें एसडीएम गजेंद्र सिंह ने सभी मैरिज होम संचालकों से कहा कि मैरिज होम में किसी भी दशा में हर्ष फायरिंग को रोकना संचालक की जिम्मेदारी होगी। अगर हर्ष फायरिंग में कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार संचालक होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी ने कहा कि भोगांव के एक मैरिज होम में दो दिन पूर्व लड़की के पिता की मौत हो गई। इस मामले में संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बैठक में मौजूद सभी मैरिज होम संचालकों को एक शपथ पत्र दिया गया। इसमें संचालकों को शासन के निर्देशों की जानकारी दी गई है। साथ ही हर्ष फायरिंग समेत अन्य निर्देशों का सख्ती से पालन करने की बात भी कही गई है। मैरिज होम संचालकों ने अधिकारियों से मैरिज होम में मंगलामुखियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। कहा कि बराती से मंगलामुखी इतनी अधिक धनराशि की मांग करते हैं। इसके चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। सीओ सिटी ने कहा कि ऐसी किसी भी घटना की शिकायत संचालक कर सकते हैं। मंगलामुखियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।