{"_id":"56ddbbda4f1c1ba8218b4568","slug":"panic-firing-in-housing-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास में फायरिंग से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवास विकास में फायरिंग से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
बरामद कारतूस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आवास विकास कालोनी में सोमवार को दिनदहाडे़ फायरिंग होने से लोगों में दहशत फैल गई। करीब 20 मिनट तक हुई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है, वहीं लोग भी जान बचाने को घरों में दुबके रहे। कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
आवास विकास कालोनी में सुबह साढे़ आठ बजे राकेश यादव घर के बाहर पार्क में टहल रहे थे, तभी कालोनी निवासी प्रशांत, वीरू पार्क में बेलपत्र तोड़ने लगे। इसी बात पर युवकों से राकेश का विवाद हो गया। इसके बाद दोनों युवक घर चले गए। कुछ देर बाद युवक अन्य लोगों के साथ राइफल और अन्य असलाह लेकर आए और फायरिंग शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। इस दौरान राकेश के घर पर भी आरोपियों ने फायरिंग की। फायरिंग की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी भाग गए। राकेश ने बताया कि आरोपी बेलपत्र तोड़कर बोरी में भर रहे थे। इसकी मना करने पर ही उन्होंने फायरिंग की। पुलिस ने प्रशांत, वीरू, शमशेर बहादुर और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।