फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   deeseeem-trak kee bhidant mein paanch kee maut

डीसीएम-ट्रक की भिड़ंत में पांच की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
 deeseeem-trak kee bhidant mein paanch kee maut
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेवर। थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर शुक्रवार देर रात डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 34 से अधिक घायल हो गए। हादसा बेवर के बनकिया गांव के पास हुआ। डीसीएम में बरात बिछवां से कन्नौज जा रही थी। देर रात खबर लिखे जाने तक पुलिस घायलों को बेवर सीएचसी पर निजी वाहनों से भेज रही थी।
विज्ञापन

बिछवां के गांव किन्हावर निवासी कैलाश शाक्य ने बेटे धर्मेंद्र की शादी कन्नौज जिले के छिबरामऊ के गांव बटेला में तय की थी। शुक्रवार रात गांव से डीसीएम में बरात छिबरामऊ के लिए निकली। डीसीएम जैसे ही रात आठ बजे बेवर थाना क्षेत्र के बनकिया मोड़ पर पहुंची तभी बेवर से भोगांव की ओर से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का केबिन भिड़ंत के बाद मुड़ गया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। जबकि डीसीएम का चालक और बरात में शामिल 34 से अधिक लोग गंभीर घायल हो गए, जबकि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में गांव किन्हावर निवासी रामनाथ (50), हाकिम सिंह (55), मुनीम, कप्तान सिंह और सियाराम शामिल हैं। सूचना पर पहुंची थाना भोगांव और थाना बेवर की पुलिस ने घायलों को बेवर सीएचसी भेजा। वहीं शवों को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। एंबुलेंस समय से न पहुंचने के कारण घायलों को पुलिस की जीप और ट्रैक्टरों से बेवर सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त डीसीएम से शवों को बमुश्किल निकाला। हादसे के बाद जीटी रोड पर दोनों ओर जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर ही मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed