{"_id":"56dc5ee34f1c1b46498b45a4","slug":"acipur-won-in-volleyball-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"अछईपुर ने जीता बालीवाल का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अछईपुर ने जीता बालीवाल का फाइनल मुकाबला
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sun, 06 Mar 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राजकीय स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
राजकीय स्टेडियम में आयोजित बालीवाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में सहन की टीम ने देवी रोड की टीम को पराजित किया। अछईपुर की टीम ने कुरावली की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में अछईपुर की टीम ने सहन की टीम को पराजित कर बालीवाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया। वहीं 800 मीटर दौड़ में रंजीत सिंह प्रथम, पंकज यादव द्वितीय, आशीष तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में यादव नगर मैनपुरी की टीम ने भोगांव की टीम को पराजित किया। जूनियर वर्ग कबड्डी में पुरोहिताना की टीम ने ग्राम हविलिया की टीम को हराया। म्यूजिकल चेयर गेम में आवास विकास के विवेक यादव विजेता रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने पुरस्कार बांटे। इस मौके पर अनुज चौहान, मालती, रीनू, कविता, प्रिया, अरुण बाथम, दिवाकर, अंकित आदि मौजूद थे।