फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   abhishek aur shrngaar, goonjee jay-jayakaar

अभिषेक और शृंगार, गूंजी जय-जयकार

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
 abhishek aur shrngaar, goonjee jay-jayakaar
भीमसेन मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने गंगा जल, दूध, गन्ना, बेल पत्र, गाजर, बेर चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना कर मनौती मांगी। भक्तों की भीड़ और सुरक्षा की दृष्टि से शहर के प्रमुख मंदिरों में पुलिस कर्मी भी नजर आए। शहर के सभी देवालय रंग-बिरंगे फूलों, एवं बिजली की झालरों की रोशनी से जगमगा रहे थे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर सोमवार को देर रात तक शिवालय बम-बम भोले और हर-हर महादेव के स्वरों से गूंजते रहे। शिव मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ नजर आई। सैकड़ों किलोमीटर दूर से गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों ने शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भीमसेन मंदिर पर तड़के से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर कमेटी द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों को कतारबद्ध रुप से दर्शन कराने की व्यवस्था की गई। हाथों में पूजा की थाली और जल का कलश लिए भक्ति भजन गाते हुए स्त्री-पुरुष, बालक-बालिकाओं की टोली सुबह से देर शाम तक शिवालयों को जाती नजर आई।
विज्ञापन

चांदेश्वर मंदिर में भी पूरे दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसी तरह से बाग वाले बाबा कंस का मैदान, देवीरोड स्थित शिव मंदिर, गोपालनगर स्थित शिव मंदिर, खरगजीत नगर स्थित शिव मंदिर, एकरसानंद आश्रम स्थित शिव मंदिर नीलकंठेश्वर मंदिर, मोहल्ला चौथियाना स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव मंदिरों में अखंड पाठ, भजन, कीर्तन सत्संग का आयोजन किया गया। वहीं नगर क्षेत्र में शिव भक्तों ने लेनगंज आदि मार्गों से होते हुए भगवान शिव की बरात निकाली। इसमें जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed