फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers surrounded ADM

ग्रामीणों ने एडीएम को घेरा

Tue, 15 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Tue, 15 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded ADM
बिजली पोल, तार और ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए एडीएम का घेराव किया
फरेंदा के सेमराडाड़ी में छह मार्च को जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के कारण हाई वोल्टेज से गांव के तीन लोगों की मौत हो गई थी। तार और ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर 25 की संख्या में लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। कोई कर्मचारी नहीं मिला तो लोगों ने एडीएम को ही घेर लिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राकेश गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार, मोती लाल, सुधीर कुमार के साथ कई लोग जिलास्तरीय तहसील दिवस की खबर पाकर पहुंच गए। अधिकारियों का घेराव किया। लोगों ने कहा कि गांव में जर्जर बिजली तार की सप्लाई व विभाग की लापरवाही के कारण तीन की  मौत हुई। 
विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए छह दिन पूर्व उतार कर ले गए लेकिन नहीं बदला गया। एडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा गया है कि ट्रांसफॅार्मर पुरानी जगह से हटा कर सड़क के किनारे लगाया जाए, घरों के ऊपर से गुजर रहे तार को हटाया जाए, जर्जर तारों को बदला जाए, लकड़ी के पोल बदल कर सीमेंटेड पोल लगाया जाए तथा करंट से मरे लोगों के आश्रितों को राहत राशि दिलाई जाए। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद एक्सईएन डीके लाल से समाधान करने बात कही। हरेंद्र मौर्या, राम अचल यादव, गनेश तिवारी, सच्चिदानंद, संजय, सुधीर, राम स्वरूप, जितेंद्र, लाल मोहन आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed