{"_id":"56e5b86c4f1c1be1478b457c","slug":"wine-and-broke-furnaces","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की भट्ठियां तोड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की भट्ठियां तोड़ीं
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
शराब की कई भट्ठियां तोड़कर लहन नष्ट कराए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा पुलिस ने कच्ची शराब के अड्डे पर रविवार शाम धावा बोला। कार्रवाई के दौरान शराब की कई भट्ठियां तोड़कर लहन नष्ट कराए गए। होली के मद्देनजर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
दरोगा विकास यादव पुलिस बल के साथ अलहदिया महदेवा गांव के घोड़सारे में छापामारी की कार्रवाई की। 20 क्विंटल लहन व उपकरण नष्ट किए साथ ही एक दर्जन शराब की भट्ठियां तोड़ीं। पुलिस ने बताया कि घोड़सारे गांव में शराब बनाने का धंधा होता है। हरिवंश यादव, अभिमन्यु यादव, सहित थाने के कई लोग रहे।
चुनाव बाद अब होली का त्योहार है। ऐसे में कच्ची शराब के धंधेबाजों की भट्ठियां धधक रहीं हैं। परगापुर, नगेसरापुर, भारीवैसी नर्सरी, घोड़सारे, पिपरा तहसीलदार के खड़खड़िया, सूरपार, खुर्रमपुर, शिवसहायपुर, विशुनपुर अदरौना, उदितपुर, भगवतनगर आदि क्षेत्रों में कच्ची शराब की बिक्री बेखौफ होती है। शिकायतें मिलने पर सीओ राजकुुमार यादव ने छापामारी कर नकली शराब की मिनी फैक्ट्री बंद करा दी थी। लेकिन धंधेबाज फिर शुरू कर दिए। आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद का कहना है कि कच्ची शराब की सूचना पर छापामारी की जाती है। नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।