{"_id":"56e31d3b4f1c1b60228b45bb","slug":"the-killing-of-the-youth-sewatri","type":"story","status":"publish","title_hn":" सेवतरी के युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवतरी के युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 12 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खेत में युवक की लाश होने की सूचना पर पहुंचे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुर/अड्डा बाजार के सेवतरी के नजदीक नोमैंस लैंड के किनारे गेहूं के खेत में शुक्रवार सुबह एक युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। युवक डीजे लाने के लिए बृहस्पतिवार शाम बाइक से निकला था। सूचना परसामलिक एसओ, फोरेंसिक टीम के अलावा एसएसबी कमांडेंट और नेपाल पुलिस भी पहुंची। पिता ने नेपाल के एक युवक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी निवासी अनिल बृहस्पतिवार की शाम बाइक लेकर घर से निकला। परिजनों ने बताया कि शनिवार को उसका गौना था। दुल्हन लाने के बाद घर पर भोज का कार्यक्रम होना था। अनिल की पत्नी की ममेरी बहन के देवर अखिलेश ने फोन पर डीजे देने की बात कहकर नेपाल स्थित गांव पिपरहवां बुलाया था। वहीं बुआ का घर भी है। शाम को बुआ के घर पहुंचने पर उसे शराब भट्ठी पर बुलाया।
उसके बाद क्या कुछ हुआ पता नहीं। देर रात तक जब अनिल घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाश शुरू कर दिए। नेपाल में नेटवर्क न मिलने के कारण बात नहीं हो सकी। खोजने दौरान युवक के ससुर रेखई की नजर गेहूं के बीच लाश पर पड़ी। सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। परसामलिक थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्र ने बताया कि नामजद तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।