{"_id":"56ddd6874f1c1b2f268b460d","slug":"gang-of-car-thieves-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों का गैंग पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोरों का गैंग पकड़ा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोरों का गैंग पकड़ा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज सदर कोतवाली पुलिस ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर आठ बाइक बरामद की है। चोरी के बाद नंबर प्लेट बदलकर नेपाल में बेच देते थे। अभियुक्तों पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है।
पत्रकार वार्ता में एसपी भारत सिंह ने बताया कि हाल के दिन में हुई बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता लिया गया था। पर्दाफाश के लिए टीम लगा दी थी। रविवार रात कोतवाली इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव टीम के साथ रामपुरमीर पुलिया के पास से निकल रहे थे। दो युवक दो बाइक से पहुंचे। उन्हें रोककर गाड़ी के कागजात मांगे तो दिखा नहीं सके।
कड़ाई से पूछताछ पर बताया कि दोनों चोरी की गाड़ी है। नंबर प्लेट बदलकर नेपाल बेचने के लिए ले जा रहे थे। उन लोगों ने अपना नाम इल्ताफ अली निवासी गेहुंअवा थाना पनियरा व अविनाश चौधरी निवासी हरपुर महंत कुर्मी टोला सदर कोतवाली बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हरिलाल चौधरी निवासी हरपुर महंत थाना कोतवाली व गजेंद्र चौधरी निवासी धनेवा-धनेई टोला मंगलपुर थाना कोतवाली के घर से छह बाइक चोरी की बरामद की गई।
विज्ञापन
सभी पर पुलिस ने चोरी, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया गया है। एएसपी हरिगोविंद, एसडीएम सदर रणविजय सिंह व एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह मौजूद थे।