{"_id":"5f84586b8ebc3e74f6224f3c","slug":"madhya-pradesh-17-year-girl-escaped-from-imprisonment-of-a-man-walks-for-days-to-reach-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: चंगुल से भागकर नाबालिग ने बचाई जान, कई दिन पैदल चलकर पहुंची हाथरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: चंगुल से भागकर नाबालिग ने बचाई जान, कई दिन पैदल चलकर पहुंची हाथरस
Mon, 12 Oct 2020 07:52 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, पीटीआई
न्यूज डेस्क, पीटीआई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 12 Oct 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
विज्ञापन
हाथरस कांड अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच महिला अपराध से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। एक किशोरी ने हाथरस पुलिस से मानव तस्करी के मामले में मदद मांगी है। सामने आया है कि पीड़िता तस्कर के चंगुल से भागकर पैदल हाथरस पहुंची थी। घटना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से जुड़ी है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि मध्य प्रदेश की एक 17 वर्षीय लड़की को एक व्यक्ति सिलाई—कढ़ाई का प्रशिक्षण देने के बहाने दिल्ली ले जाया जा रहा था। उस व्यक्ति के इरादे पर शक होने पर नाबालिग लड़की बीच रास्ते से भाग निकली। कई दिनों तक पैदल चलने के बाद हाथरस पहुंचकर उसने पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के मंडला जिले की रहने वाली यह लड़की करीब एक सप्ताह पहले 11 अन्य लड़कियों के समूह में दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लड़की ने बताया कि उसने अपने माता—पिता की अनुमति से घर छोड़ा था।
विज्ञापन
पीड़िता ने दावा किया कि सिलाई और कढ़ाई का प्रशिक्षण दिलाने के लिए दिल्ली जे जाने की कहकर लाने वाले व्यक्ति ने सभी लड़कियों को रास्ते में एक जगह बस स्टैंड के पास किराये के कमरे में रखा था। इस दौरान उसे उस आदमी के इरादों पर शक होने लगा, जिसके बाद वह किसी तरह बचकर भागने में कामयाब हुई। दो—तीन दिन तक पैदल चलने के बाद लड़की शनिवार को हाथरस पहुंची।
पुलिस ने बताया कि लड़की एक बस स्टैंड पर बैठी हुई थी, जहां से शहर कोतवाली पुलिस उसे थाने ले आई। पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि उसे उस जगह का नाम पता नहीं है, जहां उसे अन्य लड़कियों के साथ रखा गया था।
पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने बताया कि लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसके परिवार वालों को सूचना दी गई है। मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
