{"_id":"56e46a304f1c1b59788b4575","slug":"blitzcrage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाज से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाज से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Sun, 13 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। तहसील के ग्राम बघौरा के मजरा खुड़न में एक परिवार पर प्रकृति का कहर टूट पड़ा। गाज गिरने से गांव की एक महिला की मौत हो गई। हादसे में मृतका की बहू व नातिन बाल-बाल बच गईं।
पिछले एक सप्ताह से मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। तीन दिन पूर्व क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी वहीं, शुक्रवार को रात में मौसम काफी गर्म हो गया था। शनिवार सुबह करीब चार बजे तेज हवाएं चलने लगी थी। करीब एक घंटे बाद आसमान में काले बादल छा गए और बारिश होने लगी थी। इसी दौरान तालबेहट तहसील के ग्राम बघौरा के मजरा खुड़न में शीला (50) पत्नी स्व. धनीराम यादव अपने जानवरों को चारा रखने के लिए जा रही थी। तभी तेज आवाज के साथ आसमान से गाज उस पर गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे-पीछे बहू मानकुंवर व दो वर्षीय नातिन भी आ रही थीं, लेकिन दैव योग से वह बाल-बाल बच गईं।
गाज से महिला की मौत होते ही परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते काफी लोग उसके घर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार प्रीति जैन, नायब तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा सहित बार थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मृतका के दो पुत्र एवं एक विवाहित पुत्री है।