फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Socialist Development Day Yesterday , preparations

समाजवादी विकास दिवस  कल, तैयारियां शुरू 

Sun, 13 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 13 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
 Socialist Development Day Yesterday , preparations
पंडाल। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे समाजवादी विकास दिवस को लेकर यहां जोरदार ढंग से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के आयोजन के लिए पुलिस लाइंस में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनहित की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा। 
विज्ञापन

बता दें कि समाजवादी विकास दिवस 15 मार्च को जिला मुख्यालय के साथ-साथ बेहजम, कुम्भी (गोला) पलिया, पसगवां, रमियाबेहड़ और धौरहरा ब्लाक मुख्यालय पर मनाया जाएगा। वहीं 16 मार्च को नकहा, फूलबेहड़, मितौली, बिजुआ, निघासन, मोहम्मदी,  बांकेगंज, ईसानगर ब्लाक मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में कर्मकारों को साइकिलें बांटी जाएंगी। योजना के मुताबिक इस कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले पांच सौ लोगों और ब्लाक मुख्यालयों पर सौ-सौ लोगों को बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन

इधर सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने बताया कि 15-16 मार्च को पूरे प्रदेश में समाजवादी विकास दिवस मनाया जा रहा है। जिले में भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें क्षेत्रीय विधायक, सांसद, विधान परिषद सदस्य, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, विधानसभा एवं नगर क्षेत्र के समस्त पदाधिकारी, ब्लाक प्रमुख, पूर्व ब्लाक प्रमुख और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में ब्लाक के सभी ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed