फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Misappropriation in municipal sewer construction!

नगर पालिका के नाला निर्माण में घपलेबाजी!

Fri, 11 Mar 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 11 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Misappropriation in municipal sewer construction!
नाला निर्माण - फोटो : अमर उजाला
जनता की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

पीली ईंट और बालू वाला मसाला देख सैंपल लिए

शहर के  सेठघाट रोड पर नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण में धांधली उजागर हुई है। नाला निर्माण में घटिया सामग्री और पीली ईंट के इस्तेमाल की शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर अंकित अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर नाला निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पीली ईंट और बालू वाले मसाले को देखा तो नाराजगी जताई। साथ ही ईंट, बजरी, बालू वाला मसाला के सैंपल लिए। एसडीएम सदर की इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका में हड़कंप मच गया। एसडीएम के निर्देश के बाद मौके पर नाला निर्माण का कार्य रोकवा दिया गया। 

बता दें कि इमली चौराहा स्थित डॉ एसपी वर्मा के नर्सिंग होम से लेकर सीमावर्ती गांव सुआगाड़ा के पास तक नगर पालिका जल निकासी के लिए नाला का निर्माण करवा रही है। शुक्रवार को लोगों ने नाला निर्माण में घटिया सामग्री और पीली ईंट के इस्तेमाल होने पर विरोध जताया और इसकी शिकायत एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल से की, जिसके बाद वह खुद मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एसडीएम ने निर्माण कार्य में कमियां मिलने पर निर्माण सामग्री के सैंपल लेने का निर्देश दिया। मौके से लिए गए संपल को संबंधित जेई के पास जांच के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य रोकवा दिया गया है। सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। जांच के समय तहसीलदार राजीव शुक्ला भी साथ रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed