{"_id":"56d9dbb44f1c1b31068b499c","slug":"eo-and-protesting-against-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
नाराज लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। शुक्रवार को शहर के कई लोग सफाई व्यवस्था को लेकर पहले नगर पालिका फिर तहसील पहुंचे और फिर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नायब तहसीलदार को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की ।
प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि वह इससे पहले भी सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने की मांग कर चुके हैं लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे नाराज तमाम लोग शुक्रवार को नगर पालिका पहुंचे। इस समय यहां इओ एवं एसडीएम नहीं थे जिसके चलते सभी तहसील पहुंच गए और उन्हें पता चला कि इओ, एसडीएम अभी लखीमपुर से नहीं आए हैं। सभी उनके आने की इंतजार करते रहे और करीब एक घंटे के इंतजार के बाद भी वे नाराज हो गए। उन्होंने इओ और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद नायब तहसीलदार को एक पत्र सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि शहर के नाले-नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं की गई है और उसमें गंदगी की भरमार है। रामलीला मेला रोड, बाजार, अहिरान, माहीगिरान, रंगरेजान, बाइपास रोड आदि के नाले-नालियां चोक हो गए हैं। पालिका के माध्यम से नालों की सफाई करवाने की मांग की गई है। इसमें पूर्व पालिका सदस्य विनोद गर्ग, अजय गुप्ता, रामआसरे, कौशल किशोर, ओरीलाल, महेंद्र पाल, रमेश चंद्र गुप्ता, पंकज, रवि कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे। इधर सफाई नायक विजय मिश्र का कहना है कि पहले से बेहतर व्यवस्था सुचारु कर सभी जगहों पर साफ सफाई लगातार कराई जा रही है यह प्रदर्शन व्यक्ति विशेष द्वारा लोगों को उकसा कर सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कराया जा रहा है।