फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Development work should be made till March 30

30 मार्च तक कराए जाएं विकास कार्य

Tue, 08 Mar 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 08 Mar 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Development work should be made till March 30
मी‌टिंग - फोटो : अमर उजाला
मासिक बैठक में प्रभारी सीडीओ ने अधिकारियों को चेताया 
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2015 में निर्धारित विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में मासिक बैठक की गई, जिसमें प्रभारी सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने विकास कार्य से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि अधूरे विकास कार्यों को 30 मार्च हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

प्रभारी सीडीओ ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना चल रहा है। अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा। इसलिए जरूरी है कि अधिकारी अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराएं। ताकि इस संबंध शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके। वहीं दूसरी ओर एक अन्य बैठक में प्रभारी सीडीओ ने जिले के 39 समग्र गांवों में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समग्र गांवों के लिए शासन से लक्ष्य के सापेक्ष जितना बजट मिला है, उसमें अधिक से अधिक गांवों में विकास कराकर संतृप्त किया जाए। बैठक में 15 मार्च को जिला मुख्यालय पर होने वाले समाजवादी विकास योजना की भी चर्चा की। कहा कि 15 को जिला मुख्यालय पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करीब 500 लाभार्थी इकट्ठा होंगे। वहीं 16 मार्च को ब्लाक मुख्यालयों आयोजित कार्यक्रम में 100 लाभार्थी मौजूद रहेंगे। बैठक में संबंधित विभागों के तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed