फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police arrested Nimganv vicious rogues, many revelations

शातिर बदमाशों को नीमगांव पुलिस ने दबोचा, कई खुलासे

Mon, 14 Mar 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/ सिकंद्राबाद/बेहजम।
ब्यूरो/ सिकंद्राबाद/बेहजम। Updated Mon, 14 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police arrested Nimganv vicious rogues, many revelations
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
- नीमगांव क्षेत्र में महिला प्रधान से लूटे जेवरात बरामद
विज्ञापन

- सीतापुर से लूटी गर्ई लाइसेंसी रिवाल्वर, बाइक बरामद

नीमगांव थाना क्षेत्र में महिला प्रधान से एक सप्ताह पहले हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतर्जनपदीय दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से महिला प्रधान से लूटा गया जेवर, मोबाइल और लूट में प्रयोग की गई अपाचे बाइक बरामद की है। लुटेरों के पास से सीतापुर जिले के कमलापुर से लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद हुआ है। पूछताछ में लुटेरों ने जिले के फूलबेहड़, खीरी और हैदराबाद थाना क्षेत्रों के अलावा सीतापुर जिले के लहरपुर, कमलापुर और लखनऊ के इटौंजा में लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
पुलिस लाइंस सभागार में सीओ धौरहरा मनोज यादव ने पत्रकारों से बताया कि मितौली क्षेत्र के गांव मिन्नापुर की महिला प्रधान सीमा से सात मार्च 2016 को अपाचे सवार दो बदमाशों ने जेवरात और नकदी लूट ली थी, जिसका मुकदमा नीमगांव थाने में दर्ज था। गिरफ्तारी के लिए एसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देशन में एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जुटी थी।
विज्ञापन

रविवार को मुखबिर की सूचना पर बेहजम स्थित पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया गया, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम रंजीत सिंह तथा नन्हू पासी निवासी चौवापुर पड़री थाना खीरी बताया है। इनके पास से महिला प्रधान से लूटे गए जेवरात, नकदी तथा सीतापुर के कमलापुर से लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर, थाना फूलबेहड़ से लूटे गए सात हजार रुपये, सदर कोतवाली से उठाई गई अपाचे बाइक, एक तमंचा, चाकू, छुरा समेत चार मोबाइल एवं एप्पल आईफोन बरामद किया गया है। इस खुलासे के लिए पुलिस टीम की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी में शामिल टीम
एसओ बृजेंद्र सिंह, एसआई विनोद कुमार गोले, एचसीपी केवल किशोर मिश्रा, सिपाही रामदेव, अलीशान, रामवृक्ष, शिवकुमार और सर्वेंद्र शामिल रहे। इस खुलासे में सिपाही अलीशान और रामदेव ने घटना के बाद मुखबिरों का जाल बिछाकर अपराधियों की सुरागरसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed