फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Karrygdh of Aphrnkand Two more accused cede its

खैरीगढ़ अपहरणकांड के  दो और अभियुक्त दबोचे

Sat, 05 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
 Karrygdh of Aphrnkand Two more accused cede its
खैरीगढ़ अपहरण मामले में दो और आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव खैरीगढ़ से अपहृत हुई तीन बहनों के मामले में पुलिस ने दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इससे पहले पुलिस और एसटीएफ ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान भेजा था। पकड़े गए दो बदमाशों के पास से नकदी और बाइक बरामद हुई है। अब एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी शेष है। इस घटना में कुल नौ बदमाश शामिल थे। 
विज्ञापन

बता दें कि 16 जनवरी 2016 की रात को खैैरीगढ़ निवासी रामबली गुुप्ता की तीन पुत्रियों को बाइक सवार छह बदमाशों ने अपहृत कर लिया था। इस मामले में छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जबकि इस बीच अपहर्ताओं ने रामबली को फोन कर फिरौती मांगी थी। परिवार वालों ने 18 जनवरी 2016 पांच लाख की फिरौती देकर तीनों बहनों को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया था। एक साथ तीन बहनों के अपहरण से लोगबाग सन्न थे, तो पुलिस के सामने भी खुलासा करने की कड़ी चुनौती थी। लिहाजा इसके खुलासे को एसटीएफ की मदद ली गई, जिसके बाद पुलिस ने 22 जनवरी को तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करते हुए फिरौती में वसूले गए दो लाख 63 हजार रुपये बरामद किए थे। इसके बाद पुलिस ने 24 जनवरी 2016 को घटना के मास्टर माइंड चरनजीत सिंह, विजय सिंह उर्फ विज्जी निवासी रघुनगर थाना चंदनचौकी और मुश्ताक निवासी फरिंदपुरवा थाना सिंगाही को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से एक लाख 45 हजार 500 रुपये, एक बाइक और तीन तमंचा-कारतूूस बरामद किए गए थे। एएसपी एपी सिंह ने बताया कि फरार चल रहे तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सिंगाही एसओ संजय कुमार सिंह को निर्देश दिए गए थे, जिनमें दो अभियुक्तों पर पांच-पांच हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया था। सुरागरसी के सहारे एसओ संजय कुमार सिंह ने टीम के साथ शुुक्रवार की शाम दो अभियुक्तों छोटकन उर्फ जान मोहम्मद और मोहित निवासी मोहल्ला झाला थाना सिंगाही को अमवापुल जंगल के गांव भैरमपुर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त छोटकन के पास से 13,970 रुपये, एक बाइक और मोहित के पास से 5890 रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई शिवनारायण सिंह, सिपाही मनोज तिवारी, रवि पाठक शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed