{"_id":"56dd7ca64f1c1ba9108b4568","slug":"bag-filled-with-jewelery-worth-millions-shoplifter-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के जेवर भरा थैला लेकर उचक्का फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के जेवर भरा थैला लेकर उचक्का फरार
ब्यूराो/ गोकर्णनाथ।
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
उचक्का
- फोटो : अमर उजाला
विकास चौराहे के पास रविवार देर शाम दुकान बंद करते समय उचक्का जेवर भरा थैला लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
नगर के मोहल्ला हफीजपुर निवासी विनोद रस्तोगी की खुटार रोड पर विकास चौराहे के पास सराफा की दुकान है। रविवार देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर जेवरों से भरा बैग लेकर बाइक पर बैठ गए। जबकि उनका नौकर दुकान बंद कर रहा था। पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो उचक्कों ने सर्राफ का जेवर भरा बैग उड़ा लिया, जिसमें लाखों के जेवर बताए गए हैं। सरेशाम हुई घटना से व्यापारियों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। लूट की बढ़ रही घटनाओं से व्यापारियों में भय है।