{"_id":"56dc78a54f1c1bd64d8b4571","slug":"a-fire-cattle-the-death-of-four-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से एक मवेशी की मौत, चार झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से एक मवेशी की मौत, चार झुलसे
ब्यूरो/धौरहरा।
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आग बुझाने के दौरान खोखे का ताला तोड़कर सामान चोरी
कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में एक किसान के घर में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर समेत बग्गर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें बंधे चार मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। गृहस्वामी आग बुझाने में लग गया, इस मौके का फायदा उठाकर किसी उचक्के ने पड़ोस में रखे खोखे के ताले को तोड़कर हजारों का माल साफ कर दिया।
हरसिंहपुर निवासी कल्लू शुक्ला के घर में शनिवार की रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पड़ोस में बना बग्गर भी आग की चपेट में आ गया, जिसमें बंधी चार गाय गंभीर रूप से झुलस गई। जबकि एक गाय की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। आग बुझाने में गृहस्वामी और गांव वाले भी जुटे, तभी किसी उचक्के ने किराने का खोखा तोड़ दिया और गुल्लक में रखे 1500 रुपये नकद और करीब पच्चीस हजार रुपये का सामान लेकर चंपत हो गया। पीड़ित गृहस्वामी ने दोनों मामलों की सूचना पुलिस को दी है। गृहस्वामी ने आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी से इंकार किया है।